डी.एम. गैलेरी ( श्री मंगला प्रसाद सिंह)
गाजीपुर 29 सितम्बर, 2020, आज दिनांक 29.09.2020 को पूर्वान्ह 11 बजे
जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण जिला जज श्री राघवेन्द्र,
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सी0जे0एम0
सुनील कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सबसे पहले कारागार
चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा अस्पताल
मे दवा की उपलव्धता, सेनेटाइजेशन एवं कैदियों का कोविड-19 की जांच के
समबन्ध मे जानकारी लीं।
गाजीपुर 09 अक्टूबर 2020, आज दिनांक 09.10.2020 को कलेक्ट्रेट गाजीपुर
में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उद्योग विभाग को एच सी एल फाउण्डेशन से सी
एस आर के अन्तर्गत प्राप्त पी पी ई किट और एन-95 मास्क का निःशुल्क
वितरण कोविड-19 के दौरान आयुष्मान भारत में पंजीकृत तथा उन्ही दरो पर
इलाज उपलब्ध कराने वाले जनपद के पॉच निजी चिकित्सालयों को किया गया।
गाजीपुर 26 अक्टूबर 2020 जनपद नोडल अधिकारी समीर वर्मा सचिव, लोक निर्माण
विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने आज दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को लोक निर्माण
विभाग के निरीक्षण भवन मे अधिकारियों के साथ बैठक ली। मा0 सचिव ने कोरोना-19 टेस्टींग हेतु एन्टीजन कीट की उपलब्धा
तथा अन्य सामाग्री की समस्या के बारे में जानकारी ली।
गाजीपुर 12 नवम्बर, 2020, धनतेरस, दिपावली, भैय्यादूज एंव डाला छठ के
त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0ओम
प्रकाश सिंह ने आज शहर के मुख्य-मुख्य स्थानो/बाजारो का पैदल भ्रमण कर
भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर लोगो से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा तथा
त्यौहार को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने तथा कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क
का प्रयोग व सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करने की अपील की।
गाजीपुर 01 दिसम्बर 2020। जनपद मे बनाए गए सभी मतदान केन्द्रो पर उत्तर
प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को
स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से
जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक अधिक्षक डा0 ओम
प्रकाश सिंह ने जनपद मे बनाये गये विभिन मतदान केन्द्रो पर पहुचकर
उन्होंने गहनता के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।